Home उत्तराखंड ‘कवि’, ‘प्रेम’ के हाथ अब विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की कमान

‘कवि’, ‘प्रेम’ के हाथ अब विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की कमान

461
0

डीडीहाट। रविवार को इंटक से जुड़े उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की डीडीहाट में आम सभा हुई। आम सभा के दूसरे सत्र में सम्पन्न हुए कार्यकारिणी चुनाव में विनोद कवि निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस मौके पर संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

संगठन की आम सभा में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर संगठन की आम सभा को सम्बोधित करते हुए बिशन सिंह चुफान ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन की समान कार्य समान वेतन की मांग को जायज है और वे पूरी तरह इस मांग का समर्थन करते हैं। विधायक विशन सिंह चुफाल ने संगठन को आश्वस्त किया कि वे संविदा कर्मचारियों की मांग को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के सम्मुख रखेंगे।

आम सभा में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल और नगर पालिका अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल भी मौजूद रही उपस्थित रहे। उन्होंने ने भी विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की मांगों को जायज ठहराया और अपने स्तर पर मुख्यमंत्री इस हेतु संवाद करते का विश्वास दिलाया।

आम सभा में प्रदेश भर से आये सैंकड़ो सदस्यों ने हिस्सा लिया। कोरोना के देखते हुए संगठन के सैंकड़ों सदस्यों ने इस आम सभा में वर्चअल माध्यम के जरिए हिस्सा लिया।

सभा के दूसरे सत्र में संगठन के कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न कराये गए। जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कवि को प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनोज पंत को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही संगठन के कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। जिसमें पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट संरक्षक, लवेन्द्र चिलवाल सलाहकार, अनिल नौटियाल, घनानंद पुरोहित, सह सचिव, विक्रम सिंह रावत,कोषाध्यक्ष और गणेश मेहरा, कंचन जोशी, कैलाश उपाध्याय, देवेन्द्र कन्याल, नीरजा उनियाल, कविता पंत, कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

आम सभा का संचालन संगठन के वरिष्ठ सदस्य कैलाश उपाध्याय ने किया। सभा में साथ विशेष आमत्रिंत के तौर पर पावर इंजीनियर एसो० के संगठन सचिव कुमाऊं अधिशासी अभियंता देवेन्द्र बिष्ट और जूनियर इंजी० एसो0 के प्रांतीय सचिव उपखण्ड अधिकारी पवन सिंह रावत, आर०एस० बिष्ट, कंचन जोशी, मनोज पाण्डे, त्रिवेन्द्र काण्डपाल , मनोज काला, बख्शी सिंह चैधरी, अमर रावत, चारू पाण्डे, लक्ष्मण कन्याल, उमेश पंत, महेश पाण्डे, उपस्थित रहे।

Advertisement

Previous articleमिशन 2022ः सीएम त्रिवेन्द्र का ऐलान, सैन्यधाम में होगा त्रिवेन्द्र सरकार का शपथ ग्रहण
Next articleत्रिवेन्द्र सरकार की बड़ी उपलब्धि, भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी, अब इंटरनेट से जुड़ेंगे 12 हजार गांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here