Home उत्तराखंड नगर पंचायत चुनावः शक्तिगढ़ में खिला फूल तो केलाखेड़ा में दौड़ी साइकिल

नगर पंचायत चुनावः शक्तिगढ़ में खिला फूल तो केलाखेड़ा में दौड़ी साइकिल

59
0

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जनपद की केलाखेड़ा और शक्तिगढ़ नगर पंचायतों पर क्रमशः समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया हैं मतगणना के शनिवार को जारी किये गए।

दोनों नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए गुरूवार को वोट डाले गये थे। केलाखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा के अकरम खां ने कब्जा जमाया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 172 मतों से हराया। अकरम को 2265 जबकि गुजनाल को 2083 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा का उम्मीदवार मैदान में नहीं था। निर्दलीय उम्मीदवार मो० शफी को 822 मत मिले हैं। दो निर्दलीय बबली नेहरा और विशेष गुप्ता जमानत भी नहीं बचा पाये उन्हें क्रमशः 161 और 33 मत प्राप्त हुए।

वहीं शक्तिगढ़ नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी सुनील विश्वास ने निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 43 वोटों से हराया। शक्तिगढ़ में बीजेपी की ओर से जहां सुनील विश्वास मैदान में थे, वहीं कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उपचुनाव में नहीं खड़ा किया। दो निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल और रमेश राय चुनाव मैदान में थे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 43 वोटो से चुनाव हराया। सुनील को 1,531 वोट मिले, वही निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल को 1,488 वोट मिले, जबकि दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी रमेश राय को 844 वोट मिले।

Previous articleश्रीदेव सुमन विवि में डिजी लॉकर व्यवस्था शुरू, मोबाइल ऐप पर पायें अपनी डिग्री
Next articleडा० अंकित जोशी राजकीय शिक्षक संघ एससीईआरटी शाखा के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here