Home उत्तराखंड स्वतन्त्रता सेनानी “चौ. सत्येन्द्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” की देहरादून...

स्वतन्त्रता सेनानी “चौ. सत्येन्द्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” की देहरादून से होगी शुरुआत

31
0

स्वतन्त्रता सेनानी “चौ. सत्येन्द्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” की देहरादून से होगी शुरुआत

देहरादून। सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गाँव और गायत्री एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल बद्रीपुर मिलकर एक वृहद कला एवं साहित्यिक संगम काव्य संध्या का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन 1 अक्टूबर मंगलवार को किया जायेगा।

यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. चौधरी सत्येन्द्र सिंह जी की स्मृति में किया जा रहा है। काव्य संध्या के दौरान कला एवं साहित्य के क्षेत्र के जाने-माने कवि शिरकत करेंगे।

संस्था एक पुरस्कार कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा हैं। जिसके तहत हर वर्ष सात साहित्यकारों / कलाकारों का चयन करके उनको सम्मानित भी किया जाएगा। चौधरी सत्येंद्र सिंह जी की स्मृति में संस्कार इंटरनेशनल द्वारा घोषित स्वतन्त्रता सेनानी चौ. सत्येन्द्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिसका आयोजन एवं संयोजन सुभाष भट्ट जी की सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गाँव और गायत्री द्वारा किया जा रहा है।

चौधरी सत्येन्द्र सिंह देहरादून और उत्तराखण्ड जनपद के प्रसिद्ध महान स्वतन्त्रता सेनानियों में गिने जाते हैं। वह उत्तराखण्ड स्वतन्त्रता सेनानी संघ के भी अध्यक्ष रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी से प्रेरित होकर चौधरी सत्येन्द्र सिंह ने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया जिसके लिए उन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई बार जेल जाना पड़ा। स्वतन्त्रता के बाद उन्हें उनके आजादी में योगदान के लिए केन्द्र सरकारों द्वारा दो बार ताम्र पत्र देकर सम्मान प्रदान किया गया। स्वतन्त्रता के बाद ही उन्हे 1947 से 1957 तक 10 वर्षों की अवधि तक मानद मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

उन्होंने विनोबा भावे के साथ भी काम किया जिन्हें भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है। भूदान समिति देहरादून के व संयोजक रहे। उन्होंने अमीर जमींदारों और गरीब भूमि किसानो को खेती के लिए भूमि दान करने के लिए प्रेरित किया, वह अशोक आश्रम जो कि जौनसार कालसी में स्थित है, उसके संस्थापक सदस्य भी थे। पहाड़ की वंचित और स्वास्थ्य और शिक्षा से कमजोर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे चौधरी साहब सदैव काम करते रहे। चौधरी सत्येन्द्र सिंह डी.ए.वी. कॉलेज देहरादून की प्रबन्ध समिति, एमकेपी कन्या पाठशाला, रेड क्रॉस सोसायटी, खादी ग्राम उद्योग आदि जैसे कई सामाजिक संगठनों के साथ अपने जीवन कालखंड में काम करते रहे।वह सच्चे राष्ट्रवादी अंतर्राष्ट्रीय शांति और भाईचारे के प्रबल विश्वासी व्यक्तित्व थे।

संस्था ने इस वर्ष “स्वतन्त्रता सेनानी चौ. सत्येन्द्र सिंह कला एवं साहित्य रत्न पुरस्कार” में भागीदार होने एवं इसे सफल बनाने का बीड़ा उठाया है। यह पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी के हाथों द्वारा प्रदान किया जायेगा। इसमें साहित्यिक जगत के 7 वरिष्ठतम साहित्यकारों को चयनित किया गया है। इसके अलावा काव्य संगम संध्या में उभरते हुए नवीन कवियों और कुछ साहित्यिक बुद्धिजीवियों द्वारा काव्य पाठ का भी भव्य आयोजन रखा गया है।

सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गाँव और गायत्री के बारे में संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र भट्ट ने बताया कि मिशन 4G प्लस गौ, गंगा, गाँव और गायत्री ने पूर्व में भी एक साहित्यिक संध्या का आयोजन संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में किया था। इस बार यह संध्या कुछ अलग होगी, क्योंकि इसमें एक महान स्वतंत्रता सेनानी का नाम जुड़ गया है।

Previous articleदून की सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही केंद्र की टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here