डा॰ खण्डूड़ी ने संभाला एचएनबी गढ़वाल विवि में कुलसचिव का पदभार

 

हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के नवनियुक्त कुलसचिव डा॰ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। डा॰ खण्डूड़ी इससे पूर्व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत् थे।

        डा॰ अजय कुमार खण्डूड़ी

डा॰ खण्डूड़ी ने अपनी सेवा की शुरूआत इण्डियन नेवी से की थी। वे केन्द्रीय सेवा के कई संस्थानों में अहम पदों पर कार्य कर चुके है। डा. खण्डूड़ी ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने का कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसकी फैकल्टी और छात्रों से होती है। लिहाजा विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक रिसर्च और छात्रों को प़ढ़ाई का अच्छा माहौल देने के लिए भरसक प्रयास किये जाएंगे।

डा॰ खण्डूडी ने इस दौरान कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतरीन छात्रावास, पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। नवनियुक्त कुलसचिव डा॰ खण्डूडी ने बताया कि नैक और एनआईआरएफ रैंकिंग में गुणात्मक सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *